बड़ौत: किरठल गांव में अधिकारियों की अनदेखी के बीच ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनवाया रास्ता, क्षेत्रवासियों ने की सराहना
Baraut, Bagpat | Jun 16, 2026 ग्राम किरठल की पट्टी ढिंग्राण में पानी की टंकी के पास करीब 200 मीटर लंबा रास्ता कई वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा था। रास्ता खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए चंदा एकत्र कर रास्ते का निर्माण करा दिया। ग्रामीणों में अशोक