सिहोरा: रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे झांकते वक्त गिरा एक युवक हादसे में हुई मौत
खितौला के वार्ड नंबर 12 निवासी एक युवक सुबह टहलने के लिए निकला था। टहलते हुए वह रेलवे ओवर ब्रिज में पहुंच गया वहां से वह नीचे कुछ देखने के प्रयास में अचानक गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 7:00 स्थानीय लोगों का देखने के लिए हजूम इकट्ठा हो गया। पुलिस को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति की सिनाख्ती के प्रयास शुरू किए गए।