शिकोहाबाद: थाना नारखी क्षेत्र गौंछ के पास ट्राईसाइकिल सवार विकलांग को बाइक ने मारी टक्कर, विकलांग सहित 3 लोग घायल
थाना नारखी क्षेत्र गौंछ का बाग निवासी एक विकलांग अपनी ट्राइसाइकिल पर सोमवार रात नौ बजे करीबन निकला था, इसी दौरान गौंछ का बाग के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्राइसाइकिल एक अन्य बाइक में घुस गई, विकलांग सहित बाइक सवार व्यक्ति व उसका बच्चा उक्त तीनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां तीनो का इलाज जारी है।