शिकोहाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र में एफएच मेडिकल कॉलेज के पास कार ने पैदल चल रहे पति-पत्नी को मारी टक्कर, दोनों घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र हाजीपुरा आगाशाह की मस्जिद के पास निवासी मोहम्मद शाहिद अपनी पत्नी शबाना संग एफएच मेडिकल कॉलेज में किसी परिचित को देख पैदल पत्नी संग निकला तभी सोमवार रात सवा नौ बजे करीबन एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनो घायल हो गए। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।