कासगंज: जिले में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 4 वाहन किए गए सीज, 450 वाहनों के काटे गए चालान
कासगंज जिले में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। हजारा नहर पुल, बिलराम गेट चौराहा और बस स्टैंड पर सघन चेकिंग के दौरान प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर समेत कई उल्लंघनों पर कार्रवाई हुई। अभियान में कुल 450 चालान किए गए और 4 वाहन सीज किए गए। साथ ही करीब ₹7.91 लाख का जुर्माना लगाया गया।