टीकमगढ़: एसपी दफ्तर: पति की शिकायत करने एसपी के पास पहुंची महिला: बोली साली संग भागा पति, बड़गांव पुलिस ने शिकायत नहीं ली
टीकमगढ़ जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर साली को भगा ले गया।इस मामले मे बड़ा गांव थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी और अपह्त लड़की के पिता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई बड़ागांव थाना क्षेत्र के भैंसबारी गांव निवासी शिवानी लोधी ने आज शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने इस मामले में करवाई करने का भरोसा दिया है