सूरजगढ़: अलीनगर गांव के पास NH-80 पर तीन वाहनों की टक्कर, एक घंटे तक यातायात बाधित रहा
बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात 2:30 बजे सूरजगढा-लखीसराय NH 80 पर अलीनगर गांव में प्रभात होटल के समीप तीन बड़े वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. हादसा के बाद NH 80 पर एक घंटा सड़क यातायात बाधित रहा. गुरुवार अपराह्न 12 बजे पुलिस ने बताया कि तीनों वाहनों को जब्त किया गया है. हादसे में सूरजगढ़ा थाना के चौकीदार सुधीर पासवान जख्मी हो गया.हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.