सिलवानी: पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजीत परते सिलवानी थाना प्रभारी, पूनम सविता अजाक थाना प्रभारी नियुक्त
रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रशासनिक कारणों से पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह आदेश रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी किया गया है, जो अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा। संजीत परते को सिलवानी थाना प्रभारी और पूनम सविता को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया।