कलसी: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस निकाला फ्लैग मार्च
Kalsi, Dehradun | Mar 19, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी फ्लैग मार्च करती नजर आ रही है। इसी क्रम में विकासनगर के खुशहालपुर, शंकरपुर, सहसपुर बाजार व टीमली क्षेत्र में सहसपुर थाना पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला।