फरीदपुर: रात के वक़्त गोकुलधाम कॉलोनी में बड़ा हादसा, बारात की कार डिवाइडर से टकराई, दूल्हा घायल
फरीदपुर क्षेत्र में गोकुलधाम कॉलोनी के पास बीती रात लगभग 10:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया। किशनपुर जा रही बारात की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान एक बाइक सवार भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।