भगवानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नमो नव मतदाता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवम स्टाफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा गया। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ रजनी सोलंकी ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया एवम क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन भी कराया।