#देहरादून_मसूरी_मुख्य_मार्ग_बंद_भारी_बारिश_से_सड़क_क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर स्थित 'पानी वाले बैंड' के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। आम जनता की सुरक्षा और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अगले आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मसूरी आने-जाने वाले यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग 'किमाड़ी मार्ग' का उपयोग करने की अपील की गई है। मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण और खुलने तक यातायात इसी डायवर्टेड रूट से संचालित रहेगा।