जसवंतनगर: नगर के बस स्टैंड चौराहे पर सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, 110 वाहनों के चालान काटे गए
सीओ आयुषी सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार और शिवशंकर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। 110 वाहनों के चालान किए गए, 10 वाहन सीज किए गए। कुल 2.19 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा। वाहन चालकों से हेलमेट, कागजात साथ रखने और नियमों के पालन की अपील की।