बांका: जगतपुर पेट्रोल पंप के पास कार-टोटो की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल, मायागंज अस्पताल किया गया रेफर
Banka, Banka | Jun 11, 2026 शहर के जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह 9 बजे एक तेज रफ्तार कार और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, टोटो चालक चंदन कुमार चौधरी टोटो लेकर बांका की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कर ने टोटो में टक्कर मार दी।