भादरा: 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने की रिपोर्ट दर्ज
भिरानी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भिरानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी घर से जाने से पहले दादा के मोबाइल से नानी को फोन कर गई थी तथा कॉल हिस्ट्री भी डिलीट मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।