आंवला: ग्राम सिहोलिया में विकास कार्यों की ग्रामीणों ने मांगी जन सूचना
Aonla, Bareilly | Aug 13, 2024 आंवला के ग्राम सिहोलिया निवासी अजय पाल सिंह आदि ग्रामीणों ने विकास कार्यों की दो बिंदुओं पर खंड विकास अधिकारी आलमपुर जाफराबाद से जन सूचना मांगी है। उन्होंने बताया सिहोलिया के ग्राम प्रधान के अब तक के कार्यकाल में विकास के अंतर्गत खंड़जा, सडक, रिबोरिंग आदि कार्यों के लिए शासन से कितनी धनराशि स्वीकृत हुई है और कितनी खर्च हुई है।