आंवला: कछला गंगा से जल भरकर आंवला पहुंचे पूर्व चेयरमैन के विशाल जत्थे का भारतीय जनता मजदूर संघ ने किया स्वागत
Aonla, Bareilly | Aug 11, 2024 आंवला से कछला गंगा से जल भरने गए विशाल जत्था पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना के नेतृत्व में देर शाम आंवला पहुंचा। सैकड़ो की संख्या में भोले के भक्तों ने हर हर महादेव के नारे लगाए। भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सैय्यद अकबर अली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुरैना जीप स्टैंड पर भोले के भक्तों का फूलों से जोरदार स्वागत किया।