गोरखपुर: रामगढ़ताल के सिद्धार्थ एंक्लेव विस्तार कॉलोनी के पार्क की स्थिति दयनीय, कॉलोनीवासियो में आक्रोश
गोरखपुर । रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ एंक्लेव विस्तार कॉलोनी जो गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए)के अधीन कॉलोनी है इस कॉलोनी के लिए जीडीए ने पार्क के लिए जगह छोड़ा गया। आलम यह है कि पार्क के लिए छोड़ी गई जमीन अब कूड़ा दान बन गई है और इस जगह पर गड्ढा होने की वजह से यहां जल जमाव भी होता है जिससे मच्छर जनित संक्रमित बीमारियों का फैलने का अंदेशा रहता है ।