सीकरी: जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीकरी पुलिस ने पोक्सो अधिनियम में फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार
सीकरी थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ द्वारा चलाए जा रही फरार आरोपियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव बरवाड़ा से पोक्सो अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह जाति रायसिख निवासी थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार के कार्यवाही शुरू की।