ज्ञानपुर: गोपीगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल का चेचिस बरामद हुआ है। यह गिरोह गोपीगंज, ऊंज और औराई क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रमों समेत अन्य आयोजनों के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करता था।