पहाड़ी: पहाड़ी में 5 साल से फरार एससी/एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 साल से फरार चल रहे एससी/एसटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। डीग एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्यवाही को दिया गया अंजाम। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। बुधवार शाम 4 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।