पहाड़ी: कामां के तीर्थराज विमल कुंड में जल भराव को लेकर विधायक ने की बैठक
कामां में शुक्रवार शाम 5 बजे विमल कुंड में जल भराव और गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को लेकर विधायक नौक्षम चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चंबल विभाग एवं कामां नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में विमल कुंड में समय पर जल भराव सुनिश्चित करने और क्षेत्र में पानी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।