मेरठ: आज से शुरू हुआ यातायात माह, पुलिस लाइन सभागार से आईजी, डीएम और SSP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली
Meerut, Meerut | Nov 7, 2024 गुरुवार से हर वर्ष नवंबर माह में चलने वाले यातायात माह का शुभारंभ आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी विपिन ताडा ने पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय सभागार से हरी झंडी दिखाकर किया। 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वह इनकी अनदेखी से होने वाले हादसों से बच सके।