बेगूसराय: जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से जारी, 91.84 प्रतिशत प्रपत्र जमा हुए
बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025 का कार्य प्रगति पर है. जिले के कुल 22,45,144 मतदाताओं में 20,61,856 मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाईन अपलोड बीएलओ एप के माध्यम से किया जा चुका है, जो कि कुल मतदाताओं का 91.84 प्रतिशत है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली.