बेगूसराय: बेगूसराय के पन्हास के पास निजी अस्पताल में काम कर रहे मजदूर की छत से गिरने से मौत
बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में भवन निर्माण के क्रम में चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के फरदी के रहने वाले मोहम्मद शाहिद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शाहिद मारवल पत्थर लगाने का काम करते थे।