होशंगाबाद नगर: विधायक रामाधणी दरबार धाम में श्रीमद् भागवत कथा में हुए शामिल, कथा का किया श्रवण
शनिवार को नर्मदा पुरम स्थित श्री रामाधणी दरबार राजा मोहल्ले मे तोमर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए इस दौरान विधायक ने व्यास गादी की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कथा कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।