दतिया नगर: उन्नाव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई, एक आरोपी गिरफ्तार: एसपी ने की प्रेस वार्ता
अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश एक गिरफ्तार दतिया जिले के उनाव थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब्दुल रशीद उर्फ पप्पू वेल्डर (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर की एक अधिया, तीन कट्टे, दो अधबने कट्टे, वेल्डिंग मशीन और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए.