जहानाबाद: कालूपुर गांव में मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन, डीएम एवं एसपी रहे मौजूद
जहानाबाद के कालुपुर गांव में मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे पुलिस अधिक्षक अरविंद प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान शशि फाउंडेशन पटना से आए हुए कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व से ग्रामीणों को रूबरू कराया गया ।