देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किए पांच हुड़दंगियों को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार अभियुक्त इन्तजार, सद्दाम,रिजवान,शहजाद और अयान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने मामूली विवाद में आरोपी आपस में मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे थे. वहीं पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।