गोरखपुर के शाहपुर में 20 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवती का शव एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिला। बेटी के देर रात तक घर नहीं लौटने पर मां उसे तलाशते हुए ऑफिस पहुंची थीं। वहां का दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ऑफिस के बाहर हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। खबर है कि पुलिस ने कंपनी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
[ Gorakhpur Khabar Live News]