ललितपुर: महर्रा में आदिवासी की झोपड़ी में राज्यमंत्री मनोहर लाल की पुत्री पर जमीन कब्जाने और आग लगाने का मामला, आया नया मोड़
ग्राम महर्रा में आदिवासी की जमीन पर श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्री द्वारा जमीन कब्जाने के दौरान आदिवासी की झोपड़ी में आग लगाने के गंभीर आरोप के बीच पीड़ित द्वारा डीएम को शिकायती पत्र दिया गया था।वही मामले में बुधवार को नया मोड सामने आया है। आरोप है कि मंत्री के दबाव के चलते झोपड़ी में हुई आगजनी की घटना में आरोपी को अज्ञात बताया जा रहा है।