मेरठ: लोहिया नगर में पत्नी ने नशे का विरोध किया, गुस्साए पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, दोनों झुलसे, पति की हालत नाजुक
Meerut, Meerut | Apr 5, 2026 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमरनगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी द्वारा नशा करने का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। गुस्से में आए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी के दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए, जिसमें पति की हालत गंभीर बनी हुई है।