नवाबगंज: बाराबंकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तीन तस्करों को गिरफ्तार, 90 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा, बाइक व मोबाइल बरामद
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी ने बड़ी कार्रवाई करते बुधवार देर रात करीब 10 बजे तीन सक्रिय गांजा तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 90 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बुलेट बाइक, चार एंड्रॉइड मोबाइल और एक एटीएम कार्ड भी जब्त किया।