नवाबगंज: छाया चौराहा की ज्वेलरी व्यवसायी महिला ने ससुराल वालों पर शोषण और घर से निकालने का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी के छाया चौराहा स्थित ज्वेलरी प्रतिष्ठान की महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद उनके जेठ पामेश रस्तोगी ने अश्लील बातें कीं और साथ देने का वादा कर प्रताड़ित किया। 28 जून को सास, जेठ और जेठ के बेटे यश ने मिलकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया।