खेरागढ़: सैंया क्षेत्र में इको कार और अपाचे बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
आगरा के सैंया-इरादतनगर मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सैंया और इरादतनगर थाना क्षेत्र की सीमा के पास इको कार और अपाचे बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। घायलों की पहचान नगला ककरारा निवासी मोहित पुत्र सुखवीर और रूपेश कुमार पुत्