महोबा: कबरई में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, ग्राम मकरबई से गुगौरा निवासी गोविंद सिंह पकड़ा गया
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 SP शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र अभियान के तहत कबरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मकरबई से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गोविंद सिंह पुत्र स्व0 धरम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गुगौरा है। थाना कबरई में आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई।