मंडला: मंडला में जल संकट: कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा फैसला, 15 जुलाई तक निजी नलकूप खनन पर रोक
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 मंडला जिले में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शुक्रवार को शाम 6:00 बजे कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में निजी नलकूप (बोरवेल) खनन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,जिले में पानी की समस्या को लेकर फैसला लिया गया।