बरहट: जमुई मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन
Barhat, Jamui | Sep 10, 2024 जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में गणेश चतुर्थी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कई सार्वजनिक जगहों पर युवाओं द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। जो अब जिला मुख्यालय समेत बरहट, गिद्धौर, खैरा समेत सभी प्रखंडों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से की जा रही है।