बरहट: कटौना दुर्गा मंदिर के समीप से घायल अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Barhat, Jamui | Sep 5, 2024 मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा कटौना दुर्गा मंदिर के समीप से घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने मलयपुर थाना की पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ था।