बरहट: शशि ITI कॉलेज के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर का सड़क पर गिरने से ट्रक ने कुचला, हुई मौत
Barhat, Jamui | Sep 5, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के शशि ITI कॉलेज के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक किशोर गिरकर सड़क के बीच में आ गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदेव यादव के 12 साल के पुत्र सुमन कुमार के रूप में कई गई है।