बरहट: SKS स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जिले के सभी प्रखंड के विद्यार्थी हुए शामिल
Barhat, Jamui | Sep 3, 2024 जिला मुख्यालय स्थित SKS स्टेडियम में पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें जिले के बरहट, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो, चकाई, सिकंदरा, खैरा सेमत सभी प्रखंड अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़, शॉट पुट समेत विभिन्न विविधाओं में भाग लिया।