बरहट: जमुई समेत जिले के सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का त्यौहार
Barhat, Jamui | Sep 7, 2024 जमुई समेत जिले के सभी प्रखंडों में शनिवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने मंदिरों को भव्य रूप सजावट की और गणपति प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। जिससे दिन भर भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। वहीं शाम को कई जगहों पर भजन कृतन का भी आयोजन किया गया।