खेरागढ़: इरादतनगर में विद्युत पोल से टकराई मैक्स, आग लग गई
Kheragarh, Agra | May 11, 2026 थाना इरादतनगर क्षेत्र में रविवार रात साढे 10 बजे एक अनियंत्रित मैक्स सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में आग लग गई। घटना इरादतनगर-सैंया मार्ग स्थित गुंजनपुरा मोड़ के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया