बूरमू: उमेडंडा में रामनवमी पूजा और मेले की तैयारी के लिए बैठक, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और मेला कमेटी शामिल
Burmu, Ranchi | Apr 2, 2025 बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा में बुधवार को 2 बजे 84 मौजा और 108 अखाड़े में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामनवमी पूजा एवं मेले की तैयारी को लेकर प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधि और मेला कमेटी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मेले की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।