छतरपुर: 30 माह बाद भी नरेश ठाकुर हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा, परिजनों ने पुलिस पर उदासीनता का लगाया आरोप
छतरपुर के चर्चित नरेश ठाकुर हत्याकांड में 30 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। इस बीच मृतक के परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ), थाना प्रभारी, डीएसपी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।