मढ़ौरा: भुआलपुर में दो पक्षों में मारपीट, 21 लोगों पर प्राथमिकी, 4 जेल भेजे गए
थानाक्षेत्र के भुआलपुर चौक के पास पेप्सी पीने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार गिरफ्तार लोगो को छपरा जेल भेज दिया । शनिवार की सुबह सात बजे पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष से भुआलपुर निवासी बबन साह के पुत्र सुरज कुमार ने 12 लोगों जबकि दुसरे पक्ष से आजाद के द्वारा नौ लोगों पर प्राथमिकी।