राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने रविवार को 6 जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में अतिभारी बारिश की संभावना है।