कोरांव: पसना गांव में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बायां पैर कट गया, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के पसना गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सुंदरलाल पटेल (35) का बायां पैर कट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। सुंदरलाल सिकरा ऊंचडीह बाजार सोनार का तारा निवासी सिपाही लाल के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार, सुंदरलाल पटेल कोरांव बाजार से किसी काम के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।