चांदपुर: जलीलपुर इलाके के 13 गांवों में 3 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, आंधी तूफान के बाद अब तक नहीं हुई बहाली
बिजनौर में 13 मई को अचानक आया आंधी तूफान ने एक और जहां जगजीवन अस्त व्यस्त कर दिया वहीं चांदपुर के जलीलपुर इलाके में करीब 107 विद्युत पोल टूट गए थे। आज रविवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन बीतने के बाद भी क्षेत्र के 13 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मोहाल हो गया है।