नौगावां सादात: नाबालिक से बलात्कार करने वाले आरोपी को नौगांवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे नौगांवा थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने गांव पृथ्वीपुर सराय में छापेमारी की, नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी निशांत उर्फ नन्हे पुत्र मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया है।